फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने तीन शातिर लुटेरे पकड़े

पुलिस ने तीन शातिर लुटेरे पकड़े

Tue, 22 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन शातिर लुटेरे पकड़े
बागपत। रमाला पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व ट्रक चालक से हुई एक लाख रुपये की लूट के मामले में तीन शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया । बदमाशों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो तमंचे, चाकू और नगदी बरामद की है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि 31 मार्च 2018 की रात में कैंटर चालक सब्बू पुत्र अफजाल निवासी संभल से आचार्य खेड़ा गांव के जंगल में बिजरौल-कंडेरा मार्ग पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक लाख रुपये लूटे। चालक ने एक अप्रैल को रमाला थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस तभी से ही बदमाशों का पता लगाने में जुटी थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुंची। सोमवार को रमाला पुलिस ने राजकुमार उर्फ भूरा पुत्र राज सिंह, रविंद्र पुत्र जयप्रकाश, राज कुमार पुत्र कांशीराम निवासी कंडेरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि गांव के ही अजीत पुत्र नवाब के साथ मिलकर तीनों ने लूट की योजना बनाई । अजीत ने कहा था कि संभल का एक मुर्गा मीट व्यापारी पहचान वाला है। जिसे वह फोन करके बुलाएगा और बिजरौल-कंडेरा मार्ग पर भेज देगा। तीनों उसे लूट लेना। इस पर तीनों ने मिलकर ट्रक चालक के साथ लूट की। लूटी रकम का राजकुमार उर्फ भूरा के खेत मेें बैठकर बंटवारा किया। पुलिस ने तीनों बदमाशों के कब्जे से लूट के 20 हजार रुपये, 315 बोर के दो तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। एसपी ने बताया कि फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। शीघ्र ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस कांस्टेबल का भाई है भूरा
बागपत। पकड़े गए आरोपी राम कुमार उर्फ भूरा के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसका छोटा भाई यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और हाल में सहारनपुर जिले में तैनात है। वह खुद को यूपी पुलिस का सिपाही बताकर लूटपाट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग का लीडर है अजीत
बागपत। पुलिस ने बताया फरार बदमाश अजीत गैंग का लीडर है। उसके खेत में मुर्गी फार्म है। जिसकी देखभाल रविंद्र करता है। भूरा, रविंद्र, राजकुमार और अजित ने मुर्गी फार्म पर ही बैठ कर लूट की योजना बनाई । घटना वाले दिन भी तीनों ने मुर्गी फार्म पर बैठ कर पहले शराब पी और उसके बाद ट्रक चालक को लूटा। तीनों इससे पहले भी छोटी-छोटी कई लूट की घटनाएं कर चुके हैं। इनके खिलाफ आज तक कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed