{"_id":"5af9e7a54f1c1b165e8b47bb","slug":"201526327205-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीतली के जंगल में ग्रामीणों तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीतली के जंगल में ग्रामीणों तीन बदमाश पकड़े
Updated Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
डौला-बसौद मार्ग पर बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक मिस्त्री सहित दो युवकों से लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों की तमंचों के बटों से पिटाई की। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। मीतली के जंगल में ग्रामीणों ने चारों बदमाशों को घेर लिया। एक बदमाश भाग निकला। जबकि तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मारपीट कर सौंप दिया। पुलिस तीनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। इनसे कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।
डौला गांव निवासी फैसल पुत्र दिलदार बाइक मिस्त्री है। सोमवार की शाम फैसल अपने दोस्त नाजिम के साथ बाइक पर गौसपुर में रुपये लेने जा रहा था। जब वे डौला-बसौद मार्ग पर पहुंचे तो देवल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर दोनों युवकों को रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। दोनों युवकों ने लूट का विरोध किया तो तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। युवकों द्वारा शोर मचाए जाने पर लोग बदमाशों की तरफ दौड़ पड़े। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। फैसल सहित अन्य युवकों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। मीतली गांव में फोन कर बदमाशों की सूचना दी। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़ पड़े और बदमाशों को जंगल में घेर लिया।
बदमाशों ने ग्रामीणों को तमंचों से डराने की भी कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तीन बदमाशों को दबोचा। इस दौरान एक बदमाश भाग निकला। ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों की धुनाई की। सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश वसीम पुत्र इमामूद्दीन, साहिल निवासी माता कॉलोनी बागपत, अहसान पुत्र दीन मोहम्मद एकता कॉलोनी बागपत के रहने वाले हैं। फरार हुआ बदमाश शाहरुख की तलाश की जा रही है। तीनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कक्षा नौ के छात्र हैं दो बदमाश
बागपत। पकड़े गए बदमाश वसीम और अहसान कक्षा नौ के छात्र है। दोनों शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। यहीं से ही उनकी दोस्ती हुई। अहसान पढ़ाई के साथ-साथ बिजली का भी काम करता है। अहसान ने बताया कि वह डौला में काम कर रहा था। वसीम ने उसे फोन कर बागपत जाने के लिए बुलाया था। उसने नहीं पता था कि वे लूटपाट करने के इरादे से जा रहे हैं।
करंट से बीडीसी सदस्य की मौत
बागपत। फैजपुर निनाना गांव निवासी बाबू राम बिजली का काम करता है। वह बीडीसी सदस्य भी है। रविवार की रात में गाजियाबाद जनपद के सिहानी थाना क्षेत्र में करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए गाजियाबाद गए हुए है।