{"_id":"5adb99ac4f1c1b360b8b5d9b","slug":"201524341164-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक ने छात्रा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापक ने छात्रा को पीटा
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। किरठल गांव में एक पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ने वाली छह वर्षीय बच्ची की पानी पीने को लेकर शिक्षक ने पिटाई कर दी। छात्रा ने स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचकर परिजनों को बताया। छात्रा के पिता जब स्कूल में पूरा वाक्य जानने के लिये पहुँचे तो स्कूल स्टाफ ने छात्रा के पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्रा के पिता ने स्कूल के खिलाफ थाना रमाला में शिकायत दी है।
बड़ौत में तीन बहनें भिड़ी, बच्चों के विवाद को लेकर हुआ झगड़ा
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली बस स्टैंड पर बच्चों के विवाद में तीन बहनों में मारपीट हुई। इसको लेकर भीड़ जमा ही गई। पुलिस चौकी पर भी हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों बहनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। बड़ौत के गुराना रोड निवासी नूर जहां के पति असगर का पथरी का ऑपरेशन हुआ । शनिवार को नूर जहां की बहन नर्गिंस व रुखसार निवासी दिल्ली अपने जीजा का हाल चाल पूछने बड़ौत आई । देर शाम दोनों बहनों को नूर जहां बस स्टैंड पर छोड़ने आई । इसी दौरान बच्चों के झगड़े को लेकर नर्गिस और रुखसार में विवाद हो गया। दोनों बहनों में मारपीट शुरू हो गई। बीच बचाव में नूर जहां को पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि बहनों में हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
बागपत। मवी कलां के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर 16 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में घायल हुए आबिद पुत्र महमूद की शनिवार को दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।