फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पेट में लात लगने से महिला का गर्भपात

पेट में लात लगने से महिला का गर्भपात

Fri, 20 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पेट में लात लगने से महिला का गर्भपात
पेट में लात मारी, महिला का गर्भपात
विज्ञापन

बागपत। मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बा निवासी हरपाल ने अपनी बेटी पूनम की शादी तीन साल पहले दाहा गांव निवासी त्रिवेश पुत्र ईश्वर के साथ की थी। दहेज की मांग को लेकर शादी के बाद से ही ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट करने लगे थे। अब पूनम मायके में रह रही थी। बुधवार को ससुराल वालों ने पूनम के मायके वालों को समझौते के लिए बुलाया और कहा कि सिर्फ महिलाएं ही आए। इस पर पूनम की मां कौशल, भाभी इंदू निवासी शाहपुर व बहन बबीता पत्नी अमित दिल्ली पूनम की ससुराल में पहुंचे। समझौते की बात चलने लगी, लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसको लेकर ससुराल वालों ने महिलाओं पर हमला बोल दिया। उनकी लात-घूंसों से पिटाई की गई। बबीता के पेट में लात मारी गई। आरोप है कि पेट लात लगने के कारण बबीता का गर्भपात हो गया है। इस संबंध में मां कौशल ने ससुराल वालों के खिलाफ दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल महिलाओं को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में बबीता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed