{"_id":"5a302ea44f1c1b8b688b81eb","slug":"201513107108-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी के थैले से उड़ाए सवा दो लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मचारी के थैले से उड़ाए सवा दो लाख रुपये
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कृषक सेवा सहकारी समिति, सरूरपुर कलां के कर्मचारी का थैले से सवा दो लाख रुपये उड़ा दिए गए। दिन दहाड़े हुई वारदात की जानकारी कर्मचारी ने पुलिस को दी। पुलिस ने प्रकरण को चोरी में दर्ज किया है।
समिति के आंकिक रामभजन ने बताया कि मंगलवार को किसानों से रुपये वसूल कर वह किसी काम से बागपत आया । शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर उसके थैले से किसानों से एकत्र किए दो लाख 13 हजार रुपये किसी ने साफ कर दिए। उसे काफी देर बाद जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि कर्मचारी के थैले से रुपये गायब हुए हैं, जिसकी जांच शुरू करा दी गई है।