फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिला पंचायत सदस्य के भाई पर मुकदमा

जिला पंचायत सदस्य के भाई पर मुकदमा

Mon, 20 Nov 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के भाई पर मुकदमा
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे निर्माण की सामग्री के ढुलाई के रुपये के लेनदेन के विवाद में जिला पंचायत के सदस्य के भाई पर गाली-गलौज, मारपीट और जेब से रुपये निकालने का आरोप लगा है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन

डौला गांव निवासी इकबाल ने पुलिस को बताया उसका बेटा उस्मान रटौल गांव के मुज्जसिर उर्फ मुन्तजीर के साथ मिलकर काम करता था। मुज्जसिर, जिला पंचायत सदस्य मुब्बसिर चौधरी का भाई है। उस्मान और मुज्जसिर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए मैटेरियल ट्रकों में लाने का काम करते थे। इस संबंध में मुज्जसिर ने उस्मान से 85 हजार रुपये का चेक करीब आठ माह पूर्व लिया था। निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। तगादा करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इतना ही नहीं उसकी जेब से रुपये निकाल लिए थे। अफसरों से शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में आरोपी मुज्जसिर उर्फ मुन्तजीर के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ । थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उधर, जिला पंचायत सदस्य मुब्बसिर चौधरी ने कहा उनके भाई मुज्जसिर उर्फ मुन्तजीर के ही उस्मान पर 85 हजार रुपये है। आरोपी के द्वारा फर्जी चेक दिया । जो बैंक में बाउंस हो गया। रुपये का तगादा करने पर आरोपी गाली-गलौज कर बच्चों को उठाने तक की धमकी देने लगा । उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । आरोपियों के उनके भाई के खिलाफ साजिश रची है । आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed