{"_id":"59b050704f1c1bfb7f8b478e","slug":"201504727152-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मेरठ के दो संदिग्ध युवक पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मेरठ के दो संदिग्ध युवक पकड़े
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कस्बा अमीनगर सराय के सराफ शोरूम में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने मेरठ के दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि केस का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
कस्बा अमीनगर सराय के सराफ विपुल जैन के शोरूम में 24 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे छह बदमाशों ने डाका डाला । बदमाश करीब 50 लाख रुपये के आभूषण और अन्य सामान लूटकर ले गए । इस मामले में सिंघावली अहीर थाना के इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह और कस्बा की चौकी के पूरे स्टाफ पर गाज गिर चुकी है। पुलिस केस का खुलासा करने के प्रयास में जुटी है। इस मामले में पुलिस 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसी के आधार पर पुलिस को सटीक जानकारी मिल चुकी है कि वारदात को मेरठ ने बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव के दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अफसर अभी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। सीओ दिलीप सिंह ने कहा सराय के केस के खुलासे के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।