फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गवाहों पर फायरिंग करने के आरोपी दे रहे धमकी

गवाहों पर फायरिंग करने के आरोपी दे रहे धमकी

Fri, 04 Aug 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
गवाहों पर फायरिंग करने के आरोपी दे रहे धमकी
बागपत। तिगरी गांव निवासी विपिन कुमार ने बताया 22 जुलाई को वह केस के गवाह फिरे और रवि उर्फ रविंद्र के साथ कोर्ट में आया था। कचहरी परिसर में ही आरोपियों ने उनको गवाही न देना का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत अफसरों से की थी। वहां से अपने घर लौट गए थे। आरोप है शाम के समय आरोपियों ने घर में आकर हमला कर फायरिंग की। गोली पास में खड़ी लड़की को लगी थी। आरोपियों ने मकान में तोड़फोड़ कर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न करके उल्टा उनके खिलाफ ही कार्रवाई की थी। आरोपियों ने 19 जनवरी को कोर्ट जाते समय रास्ते में मारपीट कर चेन लूट ली थी। न्यायालय के आदेश पर खेकड़ा थाने में आरोपी बिजेंद्र, सुरेंद्र, योगेश उर्फ कालू, शिवकुमार, विक्रम, रविंद्र और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने डीजीपी को पत्र भेजकर सुरक्षा कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed