{"_id":"595e917b4f1c1be6088b472e","slug":"201499369851-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल रोड़ पर छात्र गुटों में संघर्ष,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजरौल रोड़ पर छात्र गुटों में संघर्ष,
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल रोड पर बृहस्पतिवार को मामूली कहासुनी को लेकर नगर के एक कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्र गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घुसों और बेल्टों से हमला बोला, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गयी। संघर्ष में कई छात्र चोटिल हुए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी छात्र भाग गए।
बताया जाता है कि बावली व बिजरौल गांव के कुछ युवक नगर के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होती रहती है। बृहस्पतिवार को भी मामूली कहासुनी को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते छात्र गुटों ने एक-दूसरे पर लात-घूसों और बेल्टों से हमला बोल दिया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस दौरान एक छात्र गुट ने दूसरे गुट पर दबाव बनाने के लिए हवाई फायर झोंकने का भी प्रयास किया। जिससे देख वहां से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गया। इस संघर्ष में कई छात्र चोटिल हुए हैं, लेकिन, उनके नाम पता नहीं चल सके है, क्योंकि सूचना पर पहुंची पुलिस को देख छात्र वहां से भाग गए। पुलिस का कहना था कि आसपास रहने वाले लोगों से छात्रों का पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।