फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस के वालंटियर ग्रुप में पीएम मोदी की आपतिजनक फोटो शेयर

पुलिस के वालंटियर ग्रुप में पीएम मोदी की आपतिजनक फोटो शेयर

Sun, 03 Mar 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के वालंटियर ग्रुप में पीएम मोदी की आपतिजनक फोटो शेयर
बागपत। जिला पुलिस के डिजिटल वालंटियर ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर मजाक उड़ाई । फोटो एडिट कर डाली। पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रुप से कोतवाली प्रभारी लेफ्ट हो गए। एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस के डिजिटल वालेंटियर ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का फोटो लगाकर आपत्तिजनक फोटो डालने के मामले में पुलिस ने परवेज पुत्र इलियास निवासी बाघू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आपराधिक घटनाओं एवं सोशल मीडिया पर अफवाह को रोकने के लिए व्हाट्स एप पर डिजिटल वालंटियर ग्रुप संचालित कराया। जिले में ढाई हजार लोगों को ग्रुप से जोड़ा गया। सभी थानों में अलग-अलग ग्रुप बनाए, लेकिन पुलिस का वालंटियर ग्रुप मजाक बन कर रह गया। लोग जरूरी जानकारी साझा करने के बजाय ग्रुप में गुड़ मोर्निंग, गुड़ नाइट के मैसेज पोस्ट करने लगे। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर मजाक उड़ाई गई। पोस्ट डालते ही बागपत कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ग्रुप से बाहर हो गए। ग्रुप में प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो डाले जाने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एएसपी राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेकर कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बाघू गांव निवासी परवेज के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस के डिजिटल वालेंटियर ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का फोटो लगाकर आपत्तिजनक फोटो डालने के मामले में पुलिस ने परवेज पुत्र इलियास निवासी बाघू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि उसके पास दूसरे ग्रुप पर फोटो आया था। उसने गलती से पुलिस के ग्रुप पर फोटो अप लोड कर दिया। उसके पिता इलियास एमसीडी दिल्ली में कर्मचारी हैं। वह बीए की पढ़ाई कर रहा है। उसने आईटीबीपी की परीक्षा दी है। एएसपी ने बताया कि पुलिस के वालंटियर ग्रुप में प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से लेकर दरोगा तक है ग्रुप एडमिन
बागपत। एसपी का डिजिटल वालंटियर ग्रुप पीएस बागपत बीपीटी के नाम से हैं। ग्रुप के एडमिन एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीओ बागपत दिलीप सिंह, एसआई शिव शंकर, एसआई नरेश सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed