{"_id":"5c6dad38bdec2253a33c5f6d","slug":"191550691640-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलामुखी के दो गुटों का कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगलामुखी के दो गुटों का कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मंगलामुखी के दो गुटों में कोतवाली में कई घंटे हंगामा चलता रहा। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कहा जांच कर कार्रवाई होगी। वहीं एक पक्ष ने जबरन मंगलामुखी बनाने का तहरीर में आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने पैसा और जेवरात न देने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
सलीम नामक मंगलामुखी के पास इकराम नामक व्यक्ति रहता था। सलीम मंगलामुखी ने आरोप लगाया कि वह उनके 1.5 लाख रुपये व सोना ले गया। जब हम मांगने गए तो उसने मारपीट शुरू कर दी। वहीं इकराम ने आरोप लगाया है कि उसे विरोधी पक्ष मंगलामुखी बनाने पर उतारू था। उसने मंगलामुखी बनने से इंकार कर दिया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्ष कोतवाली में आ धमके और घंटो वाक युद्ध चलता रहा। कई बार पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और समझाने का प्रयास किया, लेकिन रुक-रुककर वे आमने-सामने हो जाते हैं। एक पक्ष की ओर से सलीम ने पैसा और सोना हड़पने का आरोप लगाकर तहरीर दी। जबकि इकराम ने जबरन मंगलामुखी बनाने से मना करने पर उसे मारपीट करने की तहरीर दी। एसएसआई रमेश सिद्धू ने कहा दोनों पक्षों ने तहरीर दी है जांच की जा रही है। इसके बाद कोई कार्रवाई होगी।