फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रोडवेज बस के चालक व परिचालक पर मुकदमा दर्ज

रोडवेज बस के चालक व परिचालक पर मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Feb 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस के चालक व परिचालक पर मुकदमा दर्ज
बागपत।
विज्ञापन

राष्ट्र वंदना चौक पर यातायात पुलिस के हैड कांस्टेबल से साथ हाथापाई करने के मामले में हरियाणा डिपो की रोडवेज बस के चालक व परिचालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को राष्ट्र वंदना चौक पर प्रमुख सचिव परिवहन एवं जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला के काफिले के बीच हरियाणा डिपो की रोडवेज बस घुसा दी थी। यातायात पुलिस ने बस को रोक लिया। बस के चालक सुरेश पुत्र रामकिशन निवासी पांची व परिचालक दिनेश पुत्र सत्यवीर निवासी महलाना जनपद सोनीपत हरियाणा ने यातायात पुलिस के हैड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह के साथ हाथापाई की थी। टीएसआई लोकेन्द्र शर्मा ने बस का चालान कर दिया था। बृहस्पतिवार को हैड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed