फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छतीसगढ़ पुलिस ने दोघट में दी दबिश

छतीसगढ़ पुलिस ने दोघट में दी दबिश

Sun, 23 Dec 2018 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
छतीसगढ़ पुलिस ने दोघट में दी दबिश
दोघट (बागपत)। छत्तीसगढ़ पुलिस को साथ लेकर सैनिक की पत्नी कस्बा दोघट में दो साल की बेटी को लेने पहुंची। पुलिस बच्ची को अपने साथ ले गई। पुलिस ने सैनिक के परिजनों को कोर्ट का नोटिस देकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के भिलाई गांव निवासी आशा पुत्री सुंदर ने बताया कि तीन साल पहले दोघट कस्बा निवासी रवि पंवार पुत्र स्व. सुरेश से उसने कोर्ट मैरिज की थी। रवि आर्मी में सिपाही पद पर तैनात है और हाल में कारगिल में ड्यूटी कर रहा है। दो साल तक छत्तीसगढ़ में रहने के बाद पति उसे 12 मार्च को दोघट ले आया था। अब उसके दो साल की बेटी है। 31 मार्च को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया और बेटी को छीनकर अपने पास रख लिया था। वह अपने घर वापस चली गई थी। उसने छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग न्यायालय में बेटी को वापस दिलाने के लिए अर्जी लगाई थी। न्यायालय ने ससुराल वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर बेटी को कोर्ट में पेश करने के आदेश जारी कर दिए। शनिवार को छत्तीसगढ़ पुलिस के एसआई कर्ण सोहनकर के साथ महिला ससुराल पहुंची और पुलिस ने बच्ची को ले गई। अब पुलिस बच्ची को न्यायालय में पेश करेगी। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि बच्ची को छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed