{"_id":"5b86f8f942c792466049b667","slug":"191535572217-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के सामने महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के सामने महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निवाड़ा गांव में पति के साथ गाड़ी में बैठकर जा रही महिला से ग्राम प्रधान के पति समेत चार लोगों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट। आरोपी मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने प्रधान के पति समेत चार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
निवाड़ा गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह दोपहर के समय अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में बैठकर रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में ही उन्हें प्रधान पति के सहित चार लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि गाड़ी का शीशा उतरवाकर आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच की और विरोध करने पर मारपीट की। गाड़ी में घुसकर पीड़ित की पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ की। शोर शराबा होने पर ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। आरोपी पीड़ित दंपति को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में प्रधान पति सरवर, हारूण और निसार पुत्र दोसू तथा साबर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गाजियाबाद पुलिस ने दी दबिश
बागपत। गाजियाबाद पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में शहर में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। तीन-चार युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि पुलिस मोबाइल चोरी के मामले में आई है।