{"_id":"5b7b18bc42c79246764167c1","slug":"191534793916-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्वा और चिकित्सक में कहासुनी के बाद हाथापाई, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्वा और चिकित्सक में कहासुनी के बाद हाथापाई, हंगामा
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कोताना रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने पहुंची एक वृद्धा और चिकित्सक में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। कुछ गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर चिकित्सक और वृद्धा को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में महिला गांव चली गई।
सोमवार की सुबह एक वृद्धा कोताना रोड स्थित एक अस्पताल में आंख का इलाज कराने आई। इस दौरान पैसे को लेकर वृद्धा की चिकित्सक से कहासुनी हो गई और इस दौरान वृद्धा ने चिकित्सक के साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान चिकित्सक और वृद्धा में भी जमकर हाथापाई हुई। इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। इस कारण अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। वृद्धा ने चिकित्सक पर कई आरोप लगाए। इस दौरान कुछ लोग भी वृद्धा के पक्ष मेें आ गए। इससे काफी देर तक अस्पताल में हंगामे की स्थिति बनी रही, बाद में कुछ गणमान्य लोगों ने चिकित्सक और वृद्धा को समझाकर शांत किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। बाद में महिला अपने गांव चली गई। हालांकि यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा और कुछ लोगों ने अस्पताल में भी समाप्त कर दिया। इस संबंध मेें कोतवाल बीएस सिरोही ने कहा कि इस मामले में किसी ने लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।