{"_id":"5b6b3e874f1c1b54638b715e","slug":"191533755015-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवला में बदमाशों ने तीन बार की घुसने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेवला में बदमाशों ने तीन बार की घुसने की कोशिश
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने बदमाशों को जंगल तक दौड़ाया
अग्रवाल मंडी टटीरी। जवाहरपुर मेवला गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने तीन बार गांव में घुसने की कोशिश की। जाग होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को जंगल तक दौड़ाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने कई घरों में ईंट-पत्थर फेंके। शोर शराब होने पर जाग हो गई, तो बदमाश भाग निकले। रात्रि डेढ़ बजे के करीब फिर से बदमाश गांव में घुस आए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को देखकर बदमाश भाग निकले। बुधवार की सुबह चार बजे फिर से बदमाश गांव में आ गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण बदमाशों के पीछे दौड़े, लेकिन बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कोंबिंग कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि बदमाशों की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर कुछ हाथ नहीं लग सका।