फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चिकित्सक की पत्नी से चैन खीचने के केस में पुलिस खाली हाथ

चिकित्सक की पत्नी से चैन खीचने के केस में पुलिस खाली हाथ

Wed, 09 May 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक की पत्नी से चैन खीचने के केस में पुलिस खाली हाथ
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रामा कॉलोनी में एक चिकित्सक की पत्नी से बाइक सवार सोने की चैन खींचकर ले गए। 24 घंटे बाद भी पुलिस के कोई कार्रवाई न होने पर चिकित्सकों में रोष व्याप्त है।

डॉ. जगमोहन गोयल निवासी नेहरू रोड की पत्नी मधु गोयल सोमवार को शाम के समय एक चिकित्सक की पत्नी के साथ नेहरू रोड से पैदल रामा कॉलोनी होते गांधी रोड पर एक चिकित्सक के यहां पर जा रही थी। जब वे वहां से गुजर रही थी, तभी पीछे से एक बाइक सवार युवक आया और छपटा मारकर उनके गले से सोने की चैन खींच ले गया। इसकी सूचना सीओ रमानंद कुशवाह को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तालश, लेकिन हाथ नहीं लगे। पास के सीसीटीवी कैमरे मेें घटना कैद है, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस ने इस मामले मेें कार्रवाई नहीं की है। इसे लेकर आईएमए के चिकित्सकों मेें रोष व्याप्त है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सुखपाल सिंह ने कहा कि आए दिन महिलाओं के गले से सोने की चैन खींच रही हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं की। यदि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो चिकित्सक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed