फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बदमाशों ने गौरीपुर गांव क्षेत्र में ट्रक लूटा

बदमाशों ने गौरीपुर गांव क्षेत्र में ट्रक लूटा

Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने गौरीपुर गांव क्षेत्र में ट्रक लूटा
बागपत।
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहर नगर गांव में चालक और परिचालक को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर तीन बदमाश हजारों की नगदी समेत ट्रक लूटकर ले गए। बेहोशी की हालत में चालक और परिचालक को हाइवे किनारे फेंक दिया। होश में आने पर चालक ने ट्रक मालिक को वारदात की सूचना दी। इस संबंध में ट्रक मालिक ने तहरीर दी। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
दिल्ली निवासी बलविंदर के ट्रक पर आलम पुत्र हसन निवासी नूह, जनपद मेवात हरियाणा चालक है। जबकि आबिद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी अदबर नूह, जिला मेवात, हरियाणा परिचालक हैं। ट्रक मालिक बलविंदर ने बताया कि संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली में रेकी गोल्डन ट्रांसपोर्ट पर ट्रक लगाया हुआ है। 20 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट के पास बागपत के गौरीपुर से युवक ने फोन किया कि उन्हें हरियाणा के धारूहेड़ा में सीमेंट वाली चादर ले जाने के लिए ट्रक चाहिए। इस पर ट्रांसपोर्ट ने बलविंदर का ट्रक नंबर एसआर 55 एल 9417 को 16 हजार रुपये में बुक कर दिया। 21 की सुबह चालक आलम और परिचालक आबिद ट्रक लेकर गौरीपुर गांव में पहुंच गए। उनके पास बंटी नामक युवक आया और उसने कहा कि अभी पूरा माल तैयार नहीं हुआ है, रात तक माल तैयार हो जाएगा। इसके बाद ट्रक में लाद देंगे। चालक ट्रक को गौरीपुर में पेट्रोल के पास खड़ा कर सो गए। शाम को आठ बजे के लगभग बंटी सहित तीन युवक दूध लेकर आए और उन्होंने चालक और परिचालक को दूध में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। दूध पीते ही दोनों बेहोश हो गए। 22 अप्रैल की सुबह चालक आलम को होश आया तो वह गौरीपुर गांव के पास ही दिल्ली-सहारनपुर हाइवे किनारे पड़ा था। वहीं पर परिचालक आबिद घायल अवस्था में बेहोश पड़ा था और ट्रक गायब था। तीनों बदमाश ट्रक, आठ हजार रुपये की नगदी, दो मोबाइल लूटकर ले गए। चालक ने ट्रक मालिक बलविंदर को घटना की जानकारी दी। ट्रक मालिक ने बागपत कोतवाली में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के पास मिली आखिरी लोकेशन
बागपत। ट्रक मालिक बलविंदर ने बताया कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा है। ट्रक की आखिरी लोकेशन बागपत में कलक्ट्रेट के पास मिली है। इसके बाद लोकेशन नहीं मिली। बदमाशों ने जीपीएस सिस्टम को बंद कर दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की वारदात को रोकने में पुलिस नाकाम
बागपत। जनपद में लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। बागपत कोतवाली क्षेत्र में 15 दिन में लूट की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले बदमाश नौरोजपुर गांव में प्रधान के भाई से 1.90 लाख रुपये, व्यापारी से 50 हजार रुपये की लूट कर चुके हैं। पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर, अभी तक उनका पता भी नहीं लगा पाई है।


रात होते ही चौकियों पर लटक जाते है ताले
बागपत। जनपद में शाम होते ही हरियाणा समेत मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद जनपदों की सीमाओं पर स्थित चौकियों पर ताले लटक जाते हैं। रात के समय एक भी चौकी पर पुलिस चेकिंग नहीं करती। इसका फायदा बदमाश उठाते हैं और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। इस संबंध में एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जनपद मेें पुलिस कर्मियों के कमी के चलते अधिकांश चौकी पर एक दरोगा और एक सिपाही ही तैनात हैं। शासन स्तर से पुलिस की मांग की गई है। पुलिस कर्मियों के मिलते ही पर्याप्त संख्या में पुलिस चौकियों में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed