फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़, दुराचार की कोशिश

घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़, दुराचार की कोशिश

Mon, 23 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़, दुराचार की कोशिश
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सुल्तानपुर हटाना गांव में शनिवार की रात्रि में घर में घुसकर चार युवकों ने दो महिलाओं के साथ छेड़खानी की और दुराचार करने की कोशिश भी की। शोर मचाने पर जब वृद्ध सास-ससुर वहां पहुंचे तो आरोपी हवाई फायर कर भाग निकले। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

सुल्तानपुर हटाना गांव में देवरानी और जेठानी शनिवार को घर में अकेली थी। तभी चार पड़ोसी युवक मकान में घुसे और उनके बच्चों को एक कमरे में बंद कर दोनों से छेड़खानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिलाओं से दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर उन्होंने दोनों के साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर जब वृद्ध सास-ससुर वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हेें धक्का देकर तमंचे से फायरिंग कर भाग निकले और धमकी दी कि यदि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। रविवार की सुबह कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और गीता ने तीन लोगों नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed