{"_id":"5ad79ea14f1c1b64098b53dc","slug":"191524080289-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार पर हमला बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार पर हमला बोला
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर भाई ने साधु के घर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया।
आजमपुर मुलसम गांव निवासी सुरेंद्र नाथ पुत्र गोधू अविवाहित है। उसने संन्यास ले रखा है। गांव में अपने हिस्से के मकान में सुरेंद्र नाथ रहता है। उसने अपने छोटे भाई की बेटी को गोद लिया हुआ है। बुधवार को बेटी प्रियंका अपने पति गौरव के साथ ताऊ सुरेंद्र नाथ के पास आई । वह बेटी प्रियंका के नाम अपनी जमीन करना चाहता है। सुबह सुरेंद्र नाथ व उसके भाइयों में जमीन का बंटवारा चल रहा था। जब सुरेंद्र नाथ ने बेटी को अपने हिस्से की जमीन देने की बात कही तो छोटे भाई के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसी को लेकर भाई और उसके बेटों ने घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। इसमें सुरेंद्र नाथ, प्रियंका और दामाद गौरव गंभीर घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायलों ने दोघट थाने में चार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।