{"_id":"5abd39114f1c1b99618b462e","slug":"191522350353-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के मकान पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के मकान पर फायरिंग
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डॉ. महावीर वाली गली बागपत में सात-आठ युवकों ने रुपयों के लेन-देन के विवाद को लेकर मकान में घुसकर अधिवक्ता को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की नियत से दो गोलियां भी चलाई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में अधिवक्ता ने दो नामजद समेत आठ युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
बृहस्पतिवार को अधिवक्ता चरण सिंह खोखर अपने घर में बैठे थे। इसी दौरान आकाश पुत्र ईश्वर, कुलदीप पुत्र सुरेंद्र निवासी बागपत 5-6 युवकों को साथ लेकर उनके घर पर आए और गाली गलौज शुरू कर दी। जब चरण सिंह ने इसका विरोध किया तो तमंचों की बटों से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग भी की, चरण सिंह ने मकान में घुसकर जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले में दहशत फैल गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में अधिवक्ता ने आकाश, कुलदीप समेत आठ युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसे लेकर बृहस्पतिवार को कचहरी के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने घटना के विरोध में कार्य का बहिष्कार किया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ता का हमलावरों के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।