{"_id":"5a6a35304f1c1b88268b6a10","slug":"191516909872-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकंदपुर में धार्मिक स्थल में तोडफोड़, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकंदपुर में धार्मिक स्थल में तोडफोड़, तनाव
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। गणतंत्र दिवस से पहले मुकंदपुर गांव में माहौल बिगाड़ने के प्रयास किया। एक युवक ने दो धार्मिक स्थलों में घुसकर तोड़फोड़ कर धार्मिक ग्रस्त उठाकर ले गया। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है।
गणतंत्र दिवस शांति पूर्ण कराने के लिए पुलिस दिन-रात तैयारी में लगी है। इसके लिए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की जा रही है। इसके बाद भी खुराफाती भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मुकंदपुर गांव में बुधवार की रात में एक युवक ने अपने गांव में ही दो धर्मस्थलों में पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। लाउड स्पीकर उतार दिए, बैट्री और अन्य सामान बाहर फेंक दिया और पानी से भरी टंकी भी खोल दंी। इससे परिसर में पानी भर गया। इतना ही नहीं धार्मिक पुस्तक उठाकर अपने घर पर ले गया। बृहस्पतिवार सुबह लोग वहां पर पहुंचे तो इसका पता चला। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे वहां पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर उसके मकान से धार्मिक पुस्तक बरामद की। आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। उधर, एसपी जय प्रकाश ने कहा गिरफ्तार युवक का नाम दीपक है। इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी कारण उसने ऐसा किया है।
धर्मगुरु ने कर दिया था
आरोपी को पढ़ाने से मना
छपरौली (बागपत)। पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक ने बताया कि वह आयुर्वेद का चिकित्सक बनाना चाहता था। इसके लिए वह पढ़ाई करने के लिए धर्मस्थलों में गया । वहां के धर्मगुरुओं ने उसको पढ़ाने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने ऐसा किया है।