{"_id":"5a551f1f4f1c1bd3178b5e49","slug":"191515527967-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत डिप्टी एसपी को दी जान की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत डिप्टी एसपी को दी जान की धमकी
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मवी कलां निवासी जय कुमार रिटायर्ड डिप्टी एसपी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका परिवार के ही लोगों से जमीन विवाद चल रहा है। इसके चलते आए दिन आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। समझाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वे मंगलवार को गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनको रोककर जान से मारने की धमकी दी। इससे वे भयभीत है। उनकी तहरीर पर आरोपी विनय कुमार, राज कुमार और अशोक कुमार के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है दोनों पक्षों में पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है। पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।