{"_id":"5a27fe654f1c1bd1408bb528","slug":"191512570469-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की एनआरसी में महिला से छेडख़ानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल की एनआरसी में महिला से छेडख़ानी
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में तैनात केयर टेकर ने यहां भर्ती बच्चे की मां से छेड़छाड़ की। आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सीएमएस से की। उन्होंने तीन सदस्यीय सदस्यीय जांच समिति बनाई और समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
छपरौली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने सीएमएस को दिए शिकायत पत्र में बताया 28 नवंबर को वह अपनी मासूम बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती किया । तभी से उसका वहां इलाज चल रहा है। उसकी पत्नी बेटी के पास रहती है। उन्होंने कहा एनआरसी में तैनात एक केयर टेकर उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। उससे अश्लील बातें करता है, इतना ही नहीं आरोपी ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। परेशान होकर पत्नी ने उसको इसकी जानकारी दी। युवक ने कहा आरोपी केयर टेकर की हरकतों के कारण अस्पताल में अपनी बच्ची का इलाज नहीं कराना चाहता है। उसने अपनी बच्ची की छुट्टी कराने और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने शिकायत की जांच के लिए तीन चिकित्सकों का पैनल गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
एक बच्चे की हो चुकी मौत
बागपत। जिला अस्पताल की एनआरसी तब चर्चाओं में आई, जब यहां पिछले दिनों एक बच्चे की मौत हो गई । पिछले माह एडी हेल्थ ने खुद अस्पताल में पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली, यही नहीं बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। कई बार यहां भर्ती बच्चों के परिजन आरोप लगा चुके हैं, कि सही इलाज नहीं दिया जाता।