{"_id":"5a19c0ac4f1c1b0d698be255","slug":"191511637164-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील राठी ने जेल से नहीं की कॉल- मिश्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनील राठी ने जेल से नहीं की कॉल- मिश्रा
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले, जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी, उसकी वाइस रिकॉर्डिंग की जांच होनी चाहिए
बागपत। जिला जेल से सुनील राठी के रंगदारी मांगने के मामले में जेल अधीक्षक ने कहा बागपत जेल से कोई रंगदारी नहीं मांगी गई। इस मामले में रुड़की पुलिस राठी की मां को गिरफ्तार कर चुकी है। उनका कहना है जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उसकी वाइस रिकॉर्डिंग की जांच होनी चाहिए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
कुख्यात बदमाश सुनील राठी के नाम से रुड़की के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले डॉ. एनडी अरोड़ा से तीन नवंबर 2017 को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। यह रकम उनकी मां और टटीरी की चेयरमैन राजबाला चौधरी को देने के लिए कहा गया। पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर रुड़की के गंगानगर थाने में सुनील राठी और उसकी माता राजबाला चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस राजबाला चौधरी को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में बागपत जेल में तैनात जेलर बीएन मिश्रा से भी रुड़की पुलिस अफसर पूछताछ कर चुके हैं।
दूसरी तरफ जिला जेल के अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने अनौपचारिक बातचीत में कहा बागपत की जिला जेल में बंदी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। समय-समय पर बंदियों की तलाशी ली जाती है। प्रशासन के अफसर भी जेल का निरीक्षण करते हैं। कभी भी जेल में मोबाइल या अन्य कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली है। सुनील राठी ने जेल से मोबाइल से किसी से रंगदारी नहीं मांगी है। उन्होंने कहा जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उसकी वाइस रिकार्डिंग की जाए। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
अमरपाल के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
बागपत। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने कहा डबल मर्डर का आरोपी अमरपाल पिछले दिनों जेल में बंद था। उस पर जेल से मोबाइल पर बातें करने का आरोप लगा था। उसके खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ । जांच में पता चला कि अमरपाल कोर्ट में पेशी पर जाते समय बात करता था। उसने जेल में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया।