फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दरकावदा प्रधान के पति से रंगदारी मांगने पर मुकदमा

दरकावदा प्रधान के पति से रंगदारी मांगने पर मुकदमा

Mon, 20 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
दरकावदा प्रधान के पति से रंगदारी मांगने पर मुकदमा
बागपत। दरकावदा गांव की प्रधान के पति से रंगदारी मांगने का चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। रकम देने से मना करने पर बिनौली ब्लाक में उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कहा केस की विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन

दरकावदा गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया उनकी पत्नी कृष्णा देवी ग्राम प्रधान है। गांव का ही एक व्यक्ति चुनाव के समय से ही उनसे लगातार रुपये वसूल रहा है। उन पर आरोपी अपनी मर्जी के अनुसार काम कराना चाहता है। आरोपी उनसे 50 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से रुपये की मांग कर रहा है। कभी उनसे दो लाख रुपये मांगता है। असमर्थता जताने पर आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की। वे चार नवंबर को बिनौली ब्लाक में सरकारी कार्य के संबंध में अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ गए। वहां पर आरोपी व्यक्ति ने उनसे रुपये की मांग की। मना करने पर उनके और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं धमकी दी रकम नहीं दी तो जान से मार दिया जाएगा। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति के साथ गांव के ही तीन ओर लोग शामिल रहे हैं। इस मामलेे में कोर्ट के आदेश पर आरोपी इस्लाम पुत्र नसीबुद्दीन, महबूब पुत्र हकी उल्ला, जुल्लू पुत्र सुलेमान, सईद पुत्र अलीमुद्दीन के खिलाफ बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा केस की विवेचना शुरू कर दी। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed