{"_id":"59c960ab4f1c1bb7538b4655","slug":"191506369707-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़की में विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेड़की में विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई की और फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवाड़ा निवासी शौकीन ने बताया उसने करीब दस वर्ष पहले अपनी बहन अफसाना का निकाह खेड़की निवासी युवक के साथ किया । निकाह के समय काफी दान दहेज भी दिया । कुछ समय तक तो ससुरालियों ने अफसाना ठीक रखी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से कार की मांग की जा रही है। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया । रविवार की रात में उसकी पिटाई की और उसकी फांसी लगाकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़ित किसी तरह बचकर पड़ोसी के मकान में गई। उनको फोन से जानकारी दी । उसको वहां से लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में वारदात की शिकायत की । कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।