फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नाव ठेकेदारों की तलाश, नाविक को जमानत

नाव ठेकेदारों की तलाश, नाविक को जमानत

Thu, 21 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
नाव ठेकेदारों की तलाश, नाविक को जमानत
बागपत। काठा में नाव चलवा रहे ठेकेदारों की पुलिस ने तलाश जेल कर दी है। नाविक रिजवान को जमानत मिल गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने हल्की धारा में नाविक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, इस कारण उसको जमानत मिली है। लोगों ने कहा जांच कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

काठा प्रकरण मेें पकड़े गए आरोपी नाविक रिजवान ने पुलिस को बताया था कि मवी कलां गांव के चार लोग उससे नाव चलवाते हैं। उसको प्रतिमाह दस हजार रुपये देते हैं। पुलिस ने उनके नाम लिखा पढ़ी में ले लिए थे। इस संबंध में जिला पंचायत से जानकारी मांगी तो पता चला काठा में नाव का कोई ठेका नहीं छूटा है। इससे पता चलता है कि वहां पर नाव पूरी तरह से अवैध रूप से चल रही है। पुलिस ने अब नाव चलवाने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी ।
विज्ञापन

एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। अवैध रूप से नाव चलवाने वालों को जेल भेजा जाएगा। उधर, लापरवाही से नाव चलाने के मामले में आरोपी नाव चालक रिजवान को कोर्ट से जमानत मिल गई। हादसे में मारे गए युवक अनिल की बुआ सत्तो देवी ने कहा नाविक की लापरवाही से ही हादसा हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा हल्की धारा में दर्ज किया। इसी कारण कोर्ट से उसको जमानत मिल गई है। इससे लोगों में रोष है। केस के विवेचक सरदार सिंह ने कहा नाविक रिजवान की कोर्ट से जमानत हो गई है। केस के विवेचक सरदार सिंह ने कहा इस संबंध में विधिक राय ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed