{"_id":"59a31fd24f1c1b6f178b4ac2","slug":"191503862738-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा में फायरिंग कर मिनी ट्रक छोड़ भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरा में फायरिंग कर मिनी ट्रक छोड़ भागे बदमाश
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरा में फायरिंग कर मिनी ट्रक छोड़ भागे बदमाश
बालैनी (बागपत)। पुरा गांव के जंगल में आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने दिन दहाड़े पशुओं को चरा रहे लोगों को बंधक बनाकर पशुओं को लूटने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों आ गए। घेराबंदी होने पर बदमाश फायरिंग करकर फरार हो गए। बदमाश अपना मिनी ट्रक और बाइक छोड़ गए। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
पुरा गांव में हिंडन नदी पुल के समीप खेतों में रमजान, सलमू, सुभाष, गुड्डू और मनोज रविवार को पशुओं को चरा रहे थे। इसी दौरान वहां पर बाइक और मिनी ट्रक (महेंद्र पिकअप) लेकर आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश आए। उन्होंने चरवाहों को गन प्वाइंट पर ले लिया और हाथ-पैर बांधकर ईख के खेत में डाल दिया। बदमाश पशुओं को मिनी ट्रक में लादने लगे। पीड़ित सलमू किसी तरह अपने हाथ-पैर खोलकर खेतों के रास्ते गांव में पहुंच गया। उसने मस्जिद में बदमाशों का खेतों में आने का एलान करा दिया। ग्रामीण लाठी डंडे, ईंट पत्थर लेकर खेतों में पहुंचे। घेराबंदी होती देखकर बदमाश ग्रामीणों पर फायरिंग कर अपना मिनी ट्रक और अपाची बाइक को छोड़कर भाग गए। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस तमाशबीन बनी रही। यदि पुलिस चाहती तो बदमाश आसानी से पकड़े जाते। इसके विरोध में ग्रामीणों ने बालैनी थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। जाम लगाने का भी प्रयास किया। उधर बालैनी थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा लूट की वारदात मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र की है। मामले की जांच की जा रही है।