{"_id":"59a1ce1d4f1c1b20498b493e","slug":"191503776285-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिरचिटा के जंगल में मिले आभूषण के खाली डिब्बे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिरचिटा के जंगल में मिले आभूषण के खाली डिब्बे
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरचिटा के जंगल में मिले आभूषण के खाली डिब्बे
अमीनगर सराय (बागपत)। सराफ के शोरूम से लूटे गए आभूषण के खाली डिब्बे चिरचिटा के जंगल में पड़े मिले। पता चलते ही शनिवार सुबह पुलिस अफसरों और डॉग स्कवायड ने वहां पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बदमाशों का अभी तक पता नहीं चला।
चिरचिटा गांव के किसान जगमाल और धर्मवीर के खेत में आभूषण के खाली डिब्बे पड़े मिले। वहां से गुजर रहे लोगों की शुक्रवार शाम उन पर नजर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी गांव में दी। दहशत के चलते पूरी रात किसी ने पुलिस को इस बारे में नहीं बताया। शनिवार सुबह पुलिस को जानकारी दी । सीओ दिलीप सिंह, सिंघावली अहीर थाना पुलिस और डॉग स्कवायड टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित सराफ विपुल जैन ने खेत में मिले डिब्बे अपने शोरूम के होने का दावा किया है। इससे पता चलता है बदमाश वारदात को अंजाम देकर खेत में गए वहां आभूषण और अन्य सामान बांटा है। सीओ दिलीप सिंह ने कहा शोरूम से लूटे गए आभूषण के डिब्बे मिले हैं। पूरे मामले की जांच चल रही है। जल्द ही केस का खुलासा होगा।
मेरठ की ओर दौड़ रहा था पुलिस का डॉग
अमीनगर सराय (बागपत)। जांच के दौरान डॉग स्नॉट मेरठ के हर्रा खिंवाई को जाने वाले रास्ते की ओर दौड़ रहा । इससे आशंका जताई जा रही है बदमाश मेरठ की ओर भागे हैं। कुछ लोगों ने भी इस तरह की जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक में व्यापारियों ने जताया आक्रोश
बड़ौत। जीओ और जीने दो चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक सुरेश चंद जैन के प्रतिष्ठान पर हेम चंद जैन की अध्यक्षता और सभासद विशाल के संचालन में हुई। इसमें जनपद में बढ़ते अपराधों पर आक्रोश जताया । वहीं अमीनगर सराय में बिजेंद्र जैन, विपुल जैन सर्राफ के यहां 50 लाख की हुई डकैती की घटना का खुलासा न होने पर आक्रोश व्यक्त किया । उन्होंने व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने और व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की। इसमें कालू जैन, सुरेश जैन, वकील चंद, रामनिवास, युनूस, सुदेश, सुखबीर सिंह, घनश्याम आदि रहे।