फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोर्ट मैरिज का झांसा देकर होमगार्ड ने महिला से किया बलात्कार

कोर्ट मैरिज का झांसा देकर होमगार्ड ने महिला से किया बलात्कार

Wed, 24 Apr 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज का झांसा देकर होमगार्ड ने महिला से किया बलात्कार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज का झांसा देकर होमगार्ड 11 माह से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा है। महिला ने कहा आरोपी मंगलवार को मारपीट कर उसे घर के बाहर बैठाकर ताला मारकर चला गया। मोहल्ले के लोगों की मदद से महिला कोतवाली पहुंची और आरोपी होमगार्ड के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पीड़ित लखनऊ की रहने वाली है। वह 11 माह पहले लखनऊ से बड़ौत काम के लिए आई। जब वह कोतवाली के बाहर से गुजर रही थी तो युवक छेड़खानी करने लगे तो एक होमगार्ड ने उसे बचाया, तो महिला ने उसे अच्छा व्यक्ति माना और उसके साथ घर में चली गई। होमगार्ड किराये पर कमरा लेकर उसके साथ रहने लगा। आरोप है कि 11 माह से आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार को उसने उसे मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की और घर के बाहर निकाला दिया और कमरे का ताला लगाकर चला गया। जब वह कमरे के बाहर रो रही थी तो आसपास के लोगों को दया आ गई और उसे लेकर कोतवाली में पहुंचे। इस संबंध मेें उसने तहरीर दी । इस संबंध में कोतवाल राकेश सिंह ने कहा महिला की तहरीर आई है, उसकी जांच कराई जा रही है, जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed