{"_id":"5cb77182bdec2214114a4c0b","slug":"181555526018-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर दो युवकों से नगदी और बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर दो युवकों से नगदी और बाइक लूटी
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। खेकड़ा थाना क्षेत्र के सिरोली-खट्टा प्रहलादपुर मार्ग पर मेहरमपुर गांव के पास बाइक सवार पांच-छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो युवकों से नगदी व बाइक लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
रटौल गांव निवासी मोहम्मद उमर ने बताया कि वह अपने दोस्त इसरार के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत जा रहा था। जब वे सिरोली-खट्टा प्रहलादपुर मार्ग पर मेहरमपुर गांव के पास पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार पांच-छह बदमाशों ने तमंचे के बल उन्हे रोक लिया। दोनों से 16 हजार रुपये की नगदी, बाइक व मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर खेकड़ा पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पीड़ित मोहम्मद उमर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में खेकड़ा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ा