फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कपड़ा व्यापारी पर हमला, कार में तोड़फोड़

कपड़ा व्यापारी पर हमला, कार में तोड़फोड़

Sun, 03 Mar 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी पर हमला, कार में तोड़फोड़
बागपत। शहर में पांडव रोड पर शुक्रवार की रात में चार युवकों ने मामूली कहासुनी को लेकर कार सवार कपड़ा व्यापारी पर हमला बोल दिया। लाठी डंडों और तमंचों की बटों से पिटाई की। कार में भी तोड़फोड़ कर दी। घायल ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी अमन पुत्र कय्यूम ने बताया कि वह पंजाब में कपड़े का व्यापार करता है। शुक्रवार की रात में वह कार में तेल डलवाने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जब वह पांडव रोड पर पुलिया के पास पहुंचा तो मोबाइल की दुकान के पास एक युवक से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। इसी को लेकर चार युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों व तमंचे की बटों से पिटाई की। इसमें वह घायल हो गया। रात में परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मोहसिन पुत्र गुलजार, आमिर पुत्र शौकत, नदीम और आदिल पुत्र सेवा निवाणी मुगलपुरा मोहल्ला के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed