फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ससुर करता है छेड़छाड़ और पति साधे हुए हैं चुप्पी

ससुर करता है छेड़छाड़ और पति साधे हुए हैं चुप्पी

Thu, 06 Dec 2018 01:35 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
ससुर करता है छेड़छाड़ और पति साधे हुए हैं चुप्पी
बागपत। राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने महिला उत्पीड़न के मामलों की जानकारी ली। पीड़ित को तत्काल न्याय दिलाने के लिए आदेशित किया। जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। महिलाओं ने दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ के मामले रखे।
विज्ञापन

बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी गेस्ट हाउस पहुंची। यहां पर उन्हें जन सुनवाई के दौरान कुल 19 प्रकरण प्राप्त हुए। इनके निराकरण हेतु क्षेत्राधिकारी सदर और प्रभारी निरीक्षक महिला पुलिस थाने को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। 181 महिला हेल्प लाइन के संबंध में भी समीक्षा की। एक रेप के मामले में व्हाट्स एप पर शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए। दहेज उत्पीड़न के मामले भी सीमा पत्नी रोहित ग्राम पाबला के केस को गंभीरता से सुना। अनुराधा ने बताया ससुराल वालों ने दहेज की खातिर घर से निकाल दिया। आए दिन मारपीट करते हैं। मंजू ने पति पर मारपीट करने की शिकायत की। एक बाल विवाह का भी प्रकरण पहुंचा। निशा त्यागी ने खेकड़ा पर पुलिस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एक महिला ने आरोप लगाया ससुर बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस दौरान डीडीओ हुब लाल, एसडीएम विवेक कुमार यादव, समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, सीओ दिलीप सिंह, तहसीलदार राम नयन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed