{"_id":"5bf4683cbdec2269b96c9f7a","slug":"181542744124-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने डंडे से मजदूर का हाथ तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने डंडे से मजदूर का हाथ तोड़ा
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
ईंट भट्ठे ठेकेदार से मजदूरी का पैसा मांगने पर ठेकेदार ने डंडों से मजदूर का हाथ तोड़ डाला। साथ ही उसकी साइकिल और दो हजार रुपये भी छीन लिए। घायल विक्रम पुत्र मलखान बिजरौल गांव का रहने वाला है। उसने एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी की और उसकी मजदूरी का पैसा बकाया था। जब उसने मंगलवार की सुबह पैसा मांगा तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी डंडो से पिटाई कर उसका हाथ तोड़ दिया और उसकी साइकिल और दो हजार रुपये भी छीन लिए। बाद में उसे मारने की धमकी देकर चले गए। घायल मजदूर कोतवाली पहुंचा और उसने ठेकेदार सहित दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी।