फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रेमी के साथ संग रहने पर अड़ी प्रेमिका

प्रेमी के साथ संग रहने पर अड़ी प्रेमिका

Thu, 27 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ संग रहने पर अड़ी प्रेमिका
बड़ौत (बागपत)। जौहड़ी गांव में खेत मेें मजदूरी करते समय किसान के बेटे से विवाहिता का प्रेम-प्रंसग हो गया। बाद मेें उसे महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई। महिला के पति ने बिनौली थाने पर पत्नी के गायब होने की तहरीर दी। पुलिस ने प्रेमी व महिला को बरामद कर एसडीएम कोर्ट में ब्यान दर्ज कराए, जहां पर दोनों ने संग रहने की बात कही। एसडीएम ने बालिग होने के नाते उन्हें इजाजत दे दी।
विज्ञापन

पिंकी पत्नी बलराज उर्फ बल्लू जौहड़ी गांव की रहने वाली है। उसका कहना था कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और वह पति से नाराज थी, महिला आरिफपुर खेड़ी गांव के एक किसान के खेत मेें काम करती थी। इसी दौरान दो माह पूर्व गौरव पुत्र रमेश के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। तीन दिन पूर्व पिंकी के पति बलराज ने बिनौली थाने पर तहरीर दी कि उसकी पत्नी गायब है। इस पर पुलिस ने पिंकी व उसके प्रेमी गौरव को हिरासत में लिया। पिंकी गौरव के संग ही रहने पर अड़ गई। इस पर दोनों को बुधवार को तहसील मेें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं और वे दोनों संग रहना चाहते हैं, इन बयानों के आधार पर उन्हें बिनौली भेज दिया गया है। इस संबंध मेें एसआई आनन्द प्रकाश ने बताया कि दोनों को साथ रहने की पुलिस ने इजाजत दे दी है और हिदायत दी कि कोई घटना होती है, तो पति इसके लिए जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed