फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उधार का तगादा करने पर घर में घुसकर मारपीट, लूट

उधार का तगादा करने पर घर में घुसकर मारपीट, लूट

Sun, 09 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
उधार का तगादा करने पर घर में घुसकर मारपीट, लूट
बड़ौत (बागपत)। उधार में दिए पांच लाख रुपये मांगने पर क्षुब्ध 10-15 लोगों ने वाजिदपुर गांव में एक मकान पर धावा बोले मारपीट की, आरोप है कि घर मेें रखी ढाई लाख की नगदी व सोने चांदी के जेवरात निकाल ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

आंसू पुत्र अशरत ने अपने साले बावली रोड निवासी गुड्डू को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। कई माह बीत जाने के बाद जब उसने रुपये नहीं लौटे तो उन्होंने उस पर रुपये देने का दबाव बनाया। शुक्रवार को उसने अपने साले से रुपये मांगे तो उसने पहले उसे गाली गलौच की और बाद मेेें कुछ हथियार बंद लोगों को लेकर वाजिदपुर गांव पहुंचा और उसके घर पर हमला बोल दिया। वहां मौजूद आंसू व उसके भाई शानू के साथ मारपीट की, उनका आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर अलमारी तोड़कर उसमें रखी ढाई लाख की नगदी व एक लाख के सोने चांदी के जेवरात उठाकर ले गए और जाते हुए धमकी दी कि रुपये मांगे तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी। इस संबंध में एसएसआई रमेश सिंधु का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed