फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अतिक्रमण हटाने का विरोध, जेसीबी के सामने लेटी महिलाएं

अतिक्रमण हटाने का विरोध, जेसीबी के सामने लेटी महिलाएं

Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने का विरोध, जेसीबी के सामने लेटी महिलाएं
बागपत। शहर के खत्ता रोड से अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम का लोगों ने विरोध किया। महिलाओं की जमकर नोकझोंक हुई। जेसीबी के सामने लेट गई। हंगामा बढ़ा तो पुलिस को बुला पड़ा। महिला पुलिस नहीं होने के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

खत्ता रोड पर खोर बनाकर मवेशी बांधने की शिकायत आस-पास के लोगों ने तहसील दिवस में की थी। जिसके बाद एसडीएम के आदेश के बाद नगर पालिका टीम के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी से जैसे ही अतिक्रमण हटाया जाने लगा तो लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। नगर पालिका कर्मचारियों से जमकर नोकझोंक की गई। महिलाएं जेसीबी के सामने लेट गई। घंटों तक हंगामा चलाता रहा। विवाद बढ़ा तो नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिस को मौके पर बुलवाया। महिला पुलिस न होने के कारण नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। जिस कारण नगर पालिका कर्मचारियों को बिना अतिक्रमण हटाए ही वहां से बेरंग लौटना पड़ा। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि तहसील दिवस में अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर नगर पालिका कर्मचारी अतिक्रमण हटाने गए। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। महिला पुलिस कर्मी न होने के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार को दोबारा से टीम महिला और पुरूष पुलिस कर्मियों के साथ पहुंची। अतिक्रमण वहां से जरूर हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed