फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फरार जावेद रटौल के नजदीक पहुंची पुलिस

फरार जावेद रटौल के नजदीक पहुंची पुलिस

Sat, 30 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
फरार जावेद रटौल के नजदीक पहुंची पुलिस
बागपत। कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए बंदी जावेद रटौल की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत कोर्ट में 27 जून को 50 हजार रुपये का इनामी रहा जावेद रटौल पेशी पर आया था। हवालात से एचसीपी मंतु सिंह शर्मा एडीजे स्पेशल एससी/एसटी कोर्ट में पेशी पर लेकर जा रहा था। कोर्ट में पुलिस को चकमा देकर बंदी जावेद भाग निकला था। तीन दिन बाद भी पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अपराधी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई है। ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जावेद रटौल ने एचसीपी को विश्वास में लेकर पत्नी से मिलने को कहा। एचसीपी ने उसे कोर्ट में पेश करने से पहले पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी। वह पत्नी के साथ कोर्ट की सीढ़ियों पर तीसरी मंजिल पर पहुंचा। यहां पर उसने कपड़े बदले और पत्नी के साथ भाग निकला। कचहरी के बाहर पहले से बाइक लेकर खड़ा युवक उसे निवाड़ा गांव की तरफ लेकर गया था। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि कोर्ट से भागे जावेद रटौल के नजदीक पुलिस पहुंच गई है। उसे जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उसे बाइक पर कौन लेकर गया है, इसकी भी जांच की जा रही है। इसका साथ देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed