{"_id":"6ad67b0e8962350794010a94","slug":"instructions-issued-to-outpost-in-charges-for-immersion-visarjan-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159244-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विसर्जन के लिए चौकी प्रभारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विसर्जन के लिए चौकी प्रभारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय ने कोतवाली खलीलाबाद में सोमवार को चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों की निगरानी, गश्त व्यवस्था और संभावित विवाद वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने पर चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी ने सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी जाए, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। संवाद