{"_id":"5b0473944f1c1bde408b7311","slug":"181527018388-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने दुकानदार के सिर में बीयर की बोतल मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने दुकानदार के सिर में बीयर की बोतल मारी
Updated Wed, 23 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। सोमवार की रात में शराब के नशे में 6-7 युवकों ने दुकानदार को सिर में बीयर की बोतल मारकर घायल कर दिया। गुस्साए दुकानदारों ने शराबी युवकों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया।
कस्बे में सोमवार की रात में करीब नौ बजे बुढ़सैनी चौपले पर ठेके के सामने यामीन की दुकान पर 6-7 युवक शराब पी रहे थे। युवकों ने बराबर में ही स्थित फाइमू की दुकान के बाहर लघुशंका कर दी। दुकानदार ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ गाली गलौच की। दुकानदार के बेटे सलमान ने युवकों को गाली देने से मना किया तो शराबी युवकों ने बीयर की बोतल उसके सिर में मार दी, इससे सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दुकानदारों ने एकत्र होकर शराबी युवकों की पिटाई कर दी। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में चालान कर जेल भेजा।