{"_id":"5adf8b794f1c1b82028b63f7","slug":"181524599673-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहतना में चिंगारी से पांच बीघा फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहतना में चिंगारी से पांच बीघा फसल जली
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। रहतना गांव के जंगल में जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन में फाल्ट होने के कारण चिंगारी गिरने से पांच बीघा गन्ना और गेहूं की फसल जल गई। आग बुझाते समय दो किसान झुलस गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजा दिलाने की मांग की।
रहतना गांव निवासी किसान रामपाल पुत्र शिव करण के खेतों के ऊपर से जर्जर 11 हजारी विद्युत लाइन गुजरती है। लाइन के तार ढीले होने के कारण फाल्ट हो गया और चिंगारी नीचे खड़ी गन्ने की फसल में जा गिरी। फसल ने आग पकड़ ली। देखते-देखते आग ने विकरास रूप धारण कर लिया। आग की सूचना पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और मिट्टी, पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की दो बीघा गेहूं और तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग बुझाते समय किसान रामपाल और कमल झुलस गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इससे नाराज किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कई बार विद्युत अधिकारियों से जर्जर लाइन को बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन में सुखवीर, जयवीर, देवेंद्र, तेजवीर, चश्मवीर, कंवर पाल, बबलू, शैल कुमार, संदीप, बाबी, जितेंद्र आदि रहे हैं।
हाईटेंशन की लाइन से तीन बीघा ईख जला
अमीनगर सराय। मवी कलां गांव में तीन बीघा गन्ने की फसल में आग लग गई। किसान महिपाल ने बताया कि हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से ईख की फसल में आग गई। उसे 50 हजार का नुकसान पहुंचा है। किसान ने विद्युत निगम और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।