फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली घेरी

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली घेरी

Wed, 14 Feb 2018 01:37 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली घेरी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गोवंश तस्करी और कटान को बंद कराने को लेकर कोतवाली का घेराव किया और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में रोक नहीं लगी तो वे कोतवाली में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे।
मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी एके सिंह का घेराव किया। उन्होंने कहा कोतवाली क्षेत्र में गो कटान और गोवंश की तस्करी खुलेआम हो रही है। दो दिन पहले मंच के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा से गोवंश की तस्करी कर लाए जा रहे ट्रक को रोकने का प्रयास किया । गो तस्करों ने ट्रक से मंच के कार्यकर्ताओं को कुचलने का प्रयास किया । कार्यकर्ताओं ने एक तस्कर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा , लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि गोवंश का कटान किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा घेराव समाप्त कर दिया कि एक सप्ताह में गोवंश कटान पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो वे कोतवाली में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। इसमें दीपक बामनौली, अंकित बड़ौत, सचिन वत्स, नितिन जैन, जय कुमार, अमित तोमर, किरण कुमार, सुशील, अरुण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed