{"_id":"5a4d3ae04f1c1bcf6d8b7b9c","slug":"181515010784-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बालैनी क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा का दो मनचलों ने कॉलेज जाना मुश्किल कर दिया है। उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ करते हैं। आरोपियों ने बुधवार को घर में घुसकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह उसकी इज्जत बची। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की ।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह एक कॉलेज में पढ़ती है। पड़ोस के दो युवक उस पर बुरी नजर रखते हैं। उसके साथ कॉलेज जाते समय छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते हैं। उसका कॉलेज जाना मुश्किल हो रहा है। वह बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर पर अकेली थी और कार्य कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुसे। आरोपियों ने उसका मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसने शोर मचा दिया। मौके पर पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। उनको देखकर आरोपी धमकी देकर चले गए। आरोपी दोबारा भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इससे वह भयभीत है। बालैनी थाना प्रभारी गश्त पर होने के कारण उनसे शिकायत नहीं कर पाई है। उसने अपने माता-पिता के साथ मिलकर एसपी से अपनी सुरक्षा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी जय प्रकाश ने बालैनी थाना इंचार्ज को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।