{"_id":"5a04a8c74f1c1b6f548bc1e3","slug":"181510254791-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खाली करने को कहा तो पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान खाली करने को कहा तो पीटा
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पट्टी चौधरान स्थित धीवरों वाली चौपाल के पास कुछ लोगों ने एक विधवा के मकान और तीन दुकानों पर जबरन कब्जा कर रखा है। जब विधवा ने उनसे खाली करने को कहा तो उन्होंने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।
घायल इलाई जान पत्नी स्वर्गीय रफीक अहमद पट्टी चौधरान बड़ौत की रहने वाली है। उसका पट्टी चौधरान स्थित धीवरों की चौपाल के सामने एक मकान और तीन दुकानें हैं। इस पर कुछ लोगों ने जबरदस्ती अवैध कब्जा कर रखा है। बृहस्पतिवार को उसने उन्हें मकान और दुकान खाली करने को कहा तो उन्होंने विधवा के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। वह किसी तरह वहां से बचकर भाग निकली और तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।