फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चुनावी रंजिश में मारी गई लोकेंद्र ठेकेदार को गोली

चुनावी रंजिश में मारी गई लोकेंद्र ठेकेदार को गोली

Mon, 14 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में मारी गई लोकेंद्र ठेकेदार को गोली
चुनावी रंजिश में मारी लोकेंद्र ठेकेदार को गोली
विज्ञापन

बागपत। भट्ठा कारोबारी चौधरी लोकेंद्र ठेकेदार को गोली मारने के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने कहा चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावरों को पकड़कर जल्द ही केस का खुलासा होगा।

दोघट निवासी चौधरी लोकेंद्र ठेकेदार शनिवार सुबह पुसार रोड पर स्थित अपने महादेव ब्रिक फील्ड परिसर में बैठकर चाय पी रहे थे। तभी करीब साढ़े सात बजे दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाशों भट्ठे पर पहुंचे और दो बदमाशों ने उन फायरिंग कर दी थी। बदमाश की गोलियां लगने से लोकेंद्र ठेकेदार घायल हो गए थे। भट्ठे में मौजूद लोगों ने घायल को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके भाई सतीश ने दोघट थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से ही केस के खुलासे के प्रयास में लगी हुई है और हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा अभी तक की जांच में सामने आया है कि लोकेंद्र ठेकेदार निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। चुनावी रंजिश के चलते ही उन पर हमला किया गया है। जल्द ही हमलावरों को पकड़कर केस का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed