फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रा को अगवा कर कार में खींचने का प्रयास

छात्रा को अगवा कर कार में खींचने का प्रयास

Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवा कर कार में खींचने का प्रयास
छात्रा को अगवा कर कार में खींचने की कोशिश
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। बड़ौली रोड पर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा कॉलेज से अपने गांव जा रही थी। सेंट्रो कार में सवार तीन युवकों ने उससे जबरन खींचकर गाड़ी में डालने का प्रयास किया। शोर मचाने पर युवक छात्रा को छोड़ भाग निकले। लोगों ने कार का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्र कॉलेज में पढ़ने आई थी। जब वह दोपहर को अपने गांव जा रही थी। तभी पीछे से सेंटरों कार में तीन युवक आए और गाड़ी रोक कर छात्रा को कार में डालने का प्रयास किया।

छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर कार में सवार युवक छात्रा को छोड़कर बागपत की ओर भाग निकले। लोगों ने उनका काफी पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। दिन दहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कहा अभी कोई इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया है, यदि आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed