{"_id":"595e91794f1c1b40108b462c","slug":"181499369849-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौली झाल के पास युवक से नगदी व बाईक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौली झाल के पास युवक से नगदी व बाईक लूटी
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत से बाइक पर अपने गांव औसिक्का जा रहे एक युवक को पूर्वी यमन नहर पर बड़ौली झाल के पास चार सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोककर बाइक और हजारों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर तमंचे के बट से हमलाकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में प्रदर्शन कर बदमाशों को पकड़ने की मांग की।
संजय पुत्र जगरोशन औसिक्का गांव का रहने वाला है। वह बड़ौत बाइक से किसी कार्य के लिए आया था। जब वह बड़ौत से अपने गांव औसिक्का जा रहा था तो पूर्वी यमन नहर की पटरी पर बड़ौली झाल के पास चार सशस्त्र बदमाश खेत से निकले और तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे पांच हजार की नगदी और बाइक लूट ली। विरोध करने पर तमंचे के बट से हमलाकर घायल कर दिया और धमकी दी यदि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इसके बाद संजय परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर देेकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।