{"_id":"5956a9634f1c1bd9388b4756","slug":"181498851683-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतारकर युवक की तमंचो की बटो से पिटाई की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से उतारकर युवक की तमंचो की बटो से पिटाई की
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
युवक को बस से उतारकर नगदी और मोबाइल छीना
बड़ौत (बागपत)। मिनी बस से अपने गांव बावली जा रहे बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक को बस से उतारकर चार युवकों ने पिटाई की और उससे हजारों की नगदी और मोबाइल लूटकर ले गए। उसने कोतवाली में दो को नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
अनुज पुत्र ब्रहम सिंह बावली गांव का रहने वाला है। वह बृहस्पतिवार की रात में बड़ौत से निजी बस में अपने गांव के लिए चला था। जब बस बड़ौत से चली तो उनकी बस में सवार चार युवकों से कहासुनी हो गई। जैसे ही बस बावली पहुंची तो चारों युवकों ने उसे पकड़ तमंचों की बटों से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर युवक से 1500 रुपये की नगदी और मोबाइल भी छीनकर ले गए। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने कोतवाली में दो को नामजद कराकर चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं ढ़ोढरा गांव में बृहस्पतिवार की रात में बदमाश हरिओम के घेर में बंधी दो भैंस चोरी कर ले गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी।