फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भट्ठा मालिक पर बंधुवा मजदूरी कराने का आरोप लगाया

भट्ठा मालिक पर बंधुवा मजदूरी कराने का आरोप लगाया

Wed, 15 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
भट्ठा मालिक पर बंधुवा मजदूरी कराने का आरोप लगाया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर महावीर का परिवार खेकड़ा क्षेत्र के जंगल में स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य विगत पांच माह से कर रहा है। मंगलवार को मजदूर महावीर खेकड़ा तहसील में पहुंचा। वहां उसने उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग को दिए ज्ञापन में कहा वह खेकड़ा क्षेत्र के जंगल में स्थित एक ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ ईंट पथाई करता है। भट्ठा मालिक ने उसे अब तक मजदूरी के नाम पर केवल 60 हजार रुपये ही दिए हैं। जबकि उनकी मजदूूरी का एक लाख रुपये अभी भी मालिक पर बकाया है। उसने कहा मजदूरी मांगने पर भट्ठा मालिक के इशारे पर उसके व परिवार के साथ मारपीट की और उसके परिवार को जबरन भट्ठे पर बंधक बना मजदूरी कराई जा रही है। भट्ठे से बाहर जाने पर भी बंदिश लगा रखी है। इससे उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर परिवार को मुक्त कराने की मांग की। साथ ही मजदूरी भी दिलवाने की मांग की। उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed